पेयजल संकट के बीच महापौर ने चार टैंकरों से पहुंचाया पानी

श्रीनगर गढ़वाल। शहर में पेयजल संकट के बीच महापौर आरती भंडारी की पहल पर नगर निगम के चार टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जा रहा है। पिछले दो दिनों से प्रगति विहार, तिवाड़ी मोहल्ला, हाइडिल कॉलोनी, ग्लास हाउस, बुगानी रोड, डांग, कमलेश्वर, ब्राह्मण मोहल्ला, ओल्ड पीएनबी रोड, भागीरथीपुरम, बहुगुणा मार्ग और ट्रेजरी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराया गया। मंगलवार को भी जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति जारी रही। निगम के अनुसार जिन क्षेत्रों से पानी की मांग की सूचना मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर टैंकर भेजे जा रहे हैं। मुख्य पेयजल लाइन की मरम्मत पूरी होने तक वैकल्पिक व्यवस्था जारी रखने की बात कही गई है।
