गढ़वाल विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंसेस, बिरला परिसर में बीएससी और बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ-अभिस्वीकृति कार्यक्रम 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, सुविधाओं, नियमों और छात्र सहायता तंत्र से परिचित कराना रहा। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार ने एंटी रैगिंग सेल, शिकायत निवारण और छात्र सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। विभिन्न वक्ताओं ने छात्र कल्याण, एनईपी-2020, एनएसएस, हॉस्टल, समर्थ पोर्टल, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति और खेल गतिविधियों की जानकारी दी। छात्रों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के साथ शैक्षणिक यात्रा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!