गांधी जयंती पर जिले में शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले के सभी आबकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने मदिरा एवं बीयर की बिक्री, परिवहन और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, उपदुकान, गोदाम, सैन्य कैंटीन, बार, बॉटलिंग प्लांट, विन्टनरी और डिपार्टमेंटल स्टोर सहित सभी संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!