पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी विषय पर हुई चर्चा
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम ‘पत्रकारितारू सनसनी या जिम्मेदारी’ पर पत्रकारों ने मीडिया की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के तौर-तरीकों में बदलाव के बावजूद सत्य, निष्पक्षता और जनहित उसके मूल सिद्धांत हैं। भ्रामक सूचनाओं और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते चलन के बीच समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करना जरूरी है। गोष्ठी में जनपद मुख्यालय के पत्रकारों के साथ अन्य क्षेत्रों के पत्रकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
