मनेरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में मनेरी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने अनजान कॉल, लिंक और संदेशों से सतर्क रहने तथा ओटीपी व एटीएम पिन साझा न करने की अपील की। छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उत्तराखंड पुलिस ऐप के ‘गौरा शक्ति’ फीचर और आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!