पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थत्यूड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम 28 सितंबर को डिग्री कॉलेज तिराहा साटागाड़ थत्यूड़ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले बीरेंद्र सिंह (48) निवासी ग्राम मराड़, पोस्ट काटल की तलाशी ली गई, जिसमें पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में कांस्टेबल विपिन चौहान और महेंद्र चौहान शामिल रहे।
