ओएनजीसी ने नगर पालिका गोपेश्वर को दिए स्वच्छता उपकरण

चमोली। ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को स्वच्छता उपकरण उपलब्ध कराए। शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से दो 3 हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक, पांच फॉगिंग मशीन, 25 कूड़ा उठान हाथ ठेलियां और अन्य सफाई उपकरण नगर पालिका को दिए गए। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी प्रतिनिधियों ने उपकरण अध्यक्ष संदीप सिंह रावत को सौंपे। उन्होंने ओएनजीसी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में ओएनजीसी और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
