गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश


चमोली। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने 2 अक्टूबर को सुबह 8 से 9 बजे तक सभी कार्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभात फेरी, जनजागरूकता कार्यक्रम और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजन कराने को कहा। गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, नशामुक्ति और सद्भावना के संदेश तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विद्यालयों में प्रतियोगिताएं और जिला व विकासखंड स्तर पर खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!