मुख्य मार्ग पर कबाड़ और कंडम वाहनों का जमावड़ा, राहगीर परेशान


विकासनगर। हरबर्टपुर से ढलीपुर, रामपुर मंडी होते हुए रामसर साइट को जाने वाले ढगरानी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे कबाड़ और कंडम वाहनों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग के दोनों ओर पुराने वाहन और कबाड़ सामग्री खड़ी की जा रही है। कुछ स्थानों पर कंडम वाहनों को काटकर स्क्रैप निकालने का भी आरोप है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रामसर साइट होने के कारण इस मार्ग पर पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों की आवाजाही भी रहती है। सड़क किनारे कबाड़ और वाहनों के जमावड़े से यातायात प्रभावित होने के साथ क्षेत्र की छवि पर भी असर पड़ने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, नगर निकाय, परिवहन विभाग और पुलिस से संयुक्त निरीक्षण कर कथित अतिक्रमण हटाने तथा कबाड़ कारोबारियों के दस्तावेज और अनुमति की जांच कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!