रायपुर में घर से 10 लाख की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार


देहरादून। रायपुर क्षेत्र में घर से लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता की निशानदेही पर चोरी की गई करीब 10 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को नीलम पंत निवासी गुरु विहार, नेहरूग्राम ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई कि स्वाती शर्मा नाम की महिला ने उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने नामजद अभियुक्ता स्वाती शर्मा (36) पत्नी संजीव शर्मा, निवासी रीठा मंडी, देहरादून को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में चोरी स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घर से एक हार, मांग टीका, दो झुमके, एक टॉप्स, अंगूठी और नथ बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह वादिनी को करीब तीन माह से जानती थी और उसके घर तीन-चार बार आ चुकी थी। घटना के दिन घर का दरवाजा खुला देखकर उसने ज्वैलरी चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!