स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर 14 सितंबर से धरना-प्रदर्शन


ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण तथा चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने 14 सितंबर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकित्सकीय स्टाफ नहीं होने से लोगों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से घोषणा को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!