अवैध शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 14 बोतल इम्पीरियल ब्लू शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दान बहादुर उर्फ प्रेम (20) निवासी कालीकोट, नेपाल, हाल निवासी सीतापुर-सोनप्रयाग के रूप में हुई। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
