बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं का सहारा बने जवान

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे बुजुर्ग, असहाय और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान सेवा और संवेदना की मिसाल बन रहे हैं। चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को जवान सहारा देकर सुरक्षित मंदिर तक पहुंचा रहे हैं और दर्शन में सहयोग कर रहे हैं। जवानों की इस पहल से श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी नारायण दर्शन की आस्था पूरी हो रही है।
