क्षेत्राधिकारी ने किया देवप्रयाग कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण


टिहरी। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर ने कोतवाली देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संतरी ड्यूटी, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, मैस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, शिकायतों, सम्मन-वारंट, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रहरियों को संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखने तथा तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!