ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील और लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने ग्राम ललूड़ी से बबीता देवी पत्नी सुधीर कुमार और सुधीर कुमार पुत्र स्व. रिकेश्वर को गिरफ्तार किया। बबीता के विरुद्ध वाद संख्या 606/25 और सुधीर के विरुद्ध वाद संख्या 131/26 दर्ज है। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई टीम में अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
