गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

चमोली। आगामी गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर एनआईसी वीसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रुद्रप्रयाग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग कर सभी विभागों को सत्र के सफल, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, सड़क, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। जल संस्थान को पेयजल भंडारण बढ़ाने, विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति व वैकल्पिक व्यवस्था, लोनिवि को सड़कों की मरम्मत तथा पुलिस को सुरक्षा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!