बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


चमोली। विकासखंड ज्योतिर्मठ के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत विकास समिति (बीडीसी) की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसमस्याओं, विकास कार्यों और पूर्व बैठकों में पारित प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा की गई।
पूर्व में आयोजित बीडीसी बैठकों के 175 प्रस्तावों एवं शिकायतों पर हुई कार्रवाई की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। सीडीओ ने वर्तमान बैठक में प्राप्त सभी प्रस्तावों और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की अनुपालन आख्या तैयार करने तथा जनप्रतिनिधियों से कार्रवाई पर संतुष्टि एवं सहमति की रिपोर्ट लेने को कहा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और ग्रामीण विकास से संबंधित 300 से अधिक प्रस्ताव रखे। अधिकारियों ने प्रकरणों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख गुड्डी देवी, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, जिला पंचायत सदस्य रमा राणा सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!