उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित


टिहरी। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की चुनावी बैठक हल्द्वानी में आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में ध्रुव मुंज्याल को अध्यक्ष और भूपाल सिंह चौपाल को सचिव निर्वाचित किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राजीव मेहता भी मौजूद रहे। चुनाव में टिहरी हॉकी एसोसिएशन के सचिव सनंत कुमार को उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। राज्य कार्यकारिणी में टिहरी की भागीदारी से जिले के हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। इससे जिले में हॉकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!