प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर की खो-खो टीमों ने मारी बाजी

टिहरी। विद्यालयी खेलकूद की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर विकासखंड की खो-खो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 और अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से जनपद को खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिलने से युवा खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
