बैठक में दिए नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश


पौड़ी। जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक, नशामुक्ति केंद्रों की निगरानी और जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। एडीएम ने मेडिकल स्टोरों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत आने वाली औषधियों की नियमित जांच तथा बिना पर्चे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जून-जुलाई में 33 और अगस्त में 17 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिले में चार निजी नशामुक्ति केंद्र संचालित हैं। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 20 मामले दर्ज कर 8.949 किलोग्राम चरस और 194.82 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। शिक्षण संस्थानों में अब तक 338 ड्रग डिटेक्शन टेस्ट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!