सत्यम पाठशाला के बच्चों ने जिला मुख्यालय का भ्रमण किया


हरिद्वार। सत्यम पाठशाला के बच्चों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय का भ्रमण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आरके सिंह तथा एसपी क्राइम एवं यातायात निशा यादव से शिष्टाचार भेंट की। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन और यातायात नियमों सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा समय का सदुपयोग रचनात्मक गतिविधियों में करने की सलाह दी। एसपी क्राइम एवं यातायात ने अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व पर जोर दिया। सीएमओ ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और अच्छी आदतों के प्रति जागरूक किया। पाठशाला संचालक अरुण कश्यप ने बताया कि बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पाठशाला का उद्देश्य है। भ्रमण में शिक्षक-शिक्षिका सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!