विसंगति एवं अनमैप नोटिसों पर जनपद टिहरी में सुनवाई जारी

टिहरी। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जनपद टिहरी में मतदाता सूची से संबंधित विसंगति एवं अनमैप मामलों में नोटिसों की सुनवाई लगातार जारी है। तहसील बालगंगा के भाग 42 आंगनवाड़ी केंद्र खोला और भाग 43 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठगा रियूंटी सहित विभिन्न मतदेय स्थलों पर संबंधित अधिकारियों, बीएलओ एवं बीएलए की मौजूदगी में सुनवाई की गई। इसके अलावा प्रतापनगर के बूथ 74 व 96 तथा टिहरी विधानसभा के बूथ 130 पर भी नोटिसों की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों में तत्काल पुनः सुनवाई कराई जाए तथा निस्तारित प्रकरणों के आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
