जिलाधिकारी ने एसआईआर की सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश


टिहरी। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि विसंगति एवं अनमैप श्रेणी के 1,17,501 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनकी सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी की जानी है। अब तक 34,406 प्रकरणों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं को सुनवाई का अवसर सुनिश्चित करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही फॉर्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित कार्यवाही में तेजी लाने और पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी प्रक्रिया में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!