शिविर में किया पॉलीटेक्निक में करियर को लेकर जागरूक

रुद्रप्रयाग। जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रतूड़ा में एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन, रोजगार प्रयाग पोर्टल, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, पीएमकेवीवाई, इंडिया स्किल प्रतियोगिता-2026 और मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को सरकारी पोर्टलों पर पंजीकरण कराने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ’’63 छात्र-छात्राओं’’ ने प्रतिभाग किया।
