भूमि बिक्री के नाम पर 65 लाख की धोखाधड़ी, एक और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने भूमि विक्रय के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हरबर्टपुर निवासी डॉ. शैलेन्द्र तिवारी से धोखाधड़ी की थी। मामले में पहले ही एक आरोपी दीपक पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मेंहुवाला खालसा निवासी दीपक पुत्र स्वर्गीय सुरेश (28) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी रजनीश सैनी अग्रिम जमानत पर है, जबकि एक अन्य आरोपी वीरू की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
