06 घंटे में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का मात्र छह घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीने गए दो एप्पल आईफोन (आईफोन-12 और आईफोन-13) बरामद किए गए हैं, जबकि वारदात में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को लच्छीवाला रेलवे अंडरपास के पास बाइक सवार युवक ने महिला से मोबाइल से भरा पर्स झपट लिया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से भानियावाला निवासी 21 वर्षीय अंदाज नाथ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करना स्वीकार किया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
