24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को प्रेमनगर निवासी सुमित कुमार ने दुकान से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से झाझरा चौकी के सामने से आरोपी विमल (29) निवासी हरिद्वार, हाल निवासी अंबीवाला, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एसुस कंपनी का मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना स्वीकार किया।
