हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना को 9.72 करोड़ की स्वीकृति


देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए 9 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस योजना के पूर्ण होने पर हिंडोलाखाल सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अधिक सुचारु और सुदृढ़ होगी, जिससे हजारों लोगों को नियमित पेयजल का लाभ मिलेगा।
विधायक विनोद कंडारी ने इस स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि योजना से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान में बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!