स्वास्थ्य संस्थानों का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

पौड़ी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण, हंस फाउंडेशन चिकित्सालय तथा नई सोच नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी सतपुली में लेबर रूम सुदृढ़ करने, पेयजल, बाउंड्री वॉल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए। हंस फाउंडेशन चिकित्सालय में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में मनोरोग विशेषज्ञ की नियमित अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं पीएचसी पाटीसैंण में प्रसव कक्ष को अधिक सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित करने को कहा। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
