जिला कारागार में गंगा कथा का शुभारंभ

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में जिला कारागार रोशनाबाद में गंगा कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर कथाव्यास आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने मां गंगा की महिमा, सनातन संस्कृति, सेवा, सदाचार और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया। अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भक्ति और सद्कर्म से हर व्यक्ति अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकता है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि यह आयोजन बंदियों में आत्मबल, सकारात्मक सोच और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में अनेक संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
