पुलिस ने छह वाहन चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की छह घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई

पटेलनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबाड़ी बाजार पुल के पास से दीपक और विशाल को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पटेलनगर से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर सहित दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की।

नेहरू कॉलोनी पुलिस की कार्रवाई

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नितिन कश्यप को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए। बरामद वाहनों में एक एक्टिवा स्कूटी और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

राजपुर पुलिस की कार्रवाई

राजपुर पुलिस ने सहस्त्रधारा हेलीपैड क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संरक्षण में लिया। उसकी निशानदेही पर रायपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!