शिव भजनों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्रीनगर गढ़वाल। किड्स वर्ल्ड स्कूल श्रीकोट में सावन मास के पावन अवसर पर ‘ग्रीन कलर डे’ कार्यक्रम हर्षाेल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम इस वर्ष देवता और देवियाँ रखी गई जिसके अंतर्गत विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने हरे रंग के आकर्षक परिधानों में विभिन्न देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान शिव के विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर भक्ति उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति धार्मिक परंपराओं और सावन मास के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
