भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय सम्मेलन में साझा किए विचार


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखण्ड में भारतीय ज्ञान प्रणाली (एनसीआईकेएस-2026) विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन हुआ। सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा की समकालीन प्रासंगिकता तथा वैश्विक चुनौतियों के समाधान में उसकी भूमिका पर विचार साझा किए। निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नैतिक मूल्यों का समन्वित स्वरूप है, जिसे नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना आवश्यक है। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सतत विकास, योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति और सुशासन सहित विभिन्न विषयों पर 11 तकनीकी सत्र आयोजित हुए। 100 से अधिक शोध-पत्रों में से 70 का प्रस्तुतीकरण किया गया। समापन अवसर पर आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!