बैठक में पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर दिया जोर


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में पर्यटन अवसंरचना, नई परियोजनाओं और रोजगार सृजन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बंद एवं असंचालित पर्यटन परिसंपत्तियों का संचालन सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल से करने के निर्देश दिए तथा स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में पर्यटन भूमि बैंक, पार्किंग, ट्रैक विकास, सौंदर्यीकरण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा हुई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जनपद में 25 पर्यटक आवास गृह, छह पार्किंग परिसंपत्तियां, सात रैन बसेरे और पांच पर्यटक सूचना केंद्र संचालित हैं। जिलाधिकारी ने पर्यटन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!