एक सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, तैयारियों की समीक्षा


चमोली। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में खेल महाकुंभ-2026 (मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी) की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन पंजीकरण, आयोजन समितियों के गठन और विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। प्रतियोगिताएं अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर, विधानसभा स्तर की 11 से 20 सितंबर तथा संसदीय क्षेत्र स्तर की 21 से 30 सितंबर’’ तक होंगी। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने और अधिकाधिक खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!