बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेट की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेट की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी है। परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा में छात्रों का शत-प्रतिशत डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 अगस्त के बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी और किसी भी त्रुटि के लिए संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। कक्षा 10 और 12 के संस्थागत विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण एवं स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 से 24 अगस्त, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण के लिए 25 से 31 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि समयबद्ध और त्रुटिरहित डाटा अपडेट से छात्रों को परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
