गैर जमानती वारंट पर गौचर से वारंटी गिरफ्तार

चमोली। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में चमोली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम के एक मामले में जारी वारंट के आधार पर गौचर निवासी 38 वर्षीय विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं, हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी और होमगार्ड विपिन राणा शामिल रहे।
