भारी भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद


रुद्रप्रयाग। लगातार बारिश के बीच गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे भारी भूस्खलन होने से केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से मलबा और बड़े बोल्डर गिरने के बाद प्रशासन ने एहतियातन श्रद्धालुओं की आवाजाही रोककर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि राहत एवं बचाव दल तथा मार्ग बहाली की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर कर रही हैं। लगातार बारिश के कारण कार्य में बाधा आ रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य रखें, बिना अनुमति आगे न बढ़ें और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!