अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में प्राचीन पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों, ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के सर्वेक्षण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सीडीओ ने संबंधित विभागों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि सरकारी एवं निजी पुस्तकालयों, मंदिरों, आश्रमों, संग्रहालयों और निजी संग्राहकों के पास उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण ’ळल्।छ ठभ्।त्।ज्।ड ।चच’ के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!