कांवड़ यात्रा के पहले दिन 446 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि यात्रा के पहले दिन विभिन्न शिविरों में 446 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया। सभी शिविरों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से पर्याप्त पानी पीने, समय-समय पर विश्राम करने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर निकटतम शिविर में उपचार लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!