कांवड़ रूट और सुरक्षा व्यवस्थाओं का सीओ ने लिया जायजा

उत्तरकाशी। कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा और मानसून सीजन के मद्देनजर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (कांवड़ रूट) और गंगोत्री धाम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस तैनाती और संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, चौकी प्रभारी लंका सुरेंद्र रावत, मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस एवं अभिसूचना इकाई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरतने की बात कही।
