पौड़ी में होगा डिजिटल युवा महोत्सव-2026

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में डिजिटल युवा महोत्सव-2026 आयोजित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, रचनात्मकता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिताएं ’फिट उत्तराखंड ऐप’ के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होंगी, जिनमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। सूर्य नमस्कार, फिटनेस चौलेंज, फोटोग्राफी, ’मेरा जनपद मेरी पहचान’ और ’वन मिनट वन स्किल’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं को 5,000, 3,000 और 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे तथा जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!