कैरी मी बैक पॉलिसी से केदारनाथ धाम में 7 टन सूखे कूड़े का निस्तारण


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में केदारनाथ धाम में संचालित ’कैरी मी बैक पॉलिसी’ पर्यावरण संरक्षण की प्रभावी पहल साबित हो रही है। नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से अब तक 7 टन सूखे कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत श्रद्धालु विशेष बैग में 4 से 5 किलोग्राम सूखा कूड़ा गौरीकुंड तक लाकर स्वच्छता अभियान में योगदान दे रहे हैं। कूड़े के संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए जनसहयोग पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!