गंगा संरक्षण कार्यों की समीक्षा, सीवरेज परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक में सीवरेज परियोजनाओं, एसटीपी और गंगा संरक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश-ढालवाला का 8 एमएलडी क्षमता वाला एसटीपी निर्माण पूरा हो चुका है और सीवर जल का उपचार शुरू हो गया है। वहीं 300 केएलडी एसटीपी परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर कर निर्माण शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को सीवर कनेक्शन वाले भवनों और सेप्टेज प्रबंधन से जुड़े पंजीकृत वाहनों की सूची उपलब्ध कराने तथा 20 या अधिक कमरों वाले होटलों में एसटीपी/ईटीपी की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर गंगा संरक्षण को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया
