कांवड़ यात्रा मार्ग के लंगरों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित लंगरों और भंडारों का सघन निरीक्षण किया। बागबाट, गाजणा, आमसेरा, नागणी और फकोट सहित विभिन्न स्थानों पर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। संचालकों को ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने मिठाई, सब्जी, आटा, दाल और चावल सहित करीब 20 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
