लापता महिला देहरादून से सकुशल बरामद

चमोली। थाना थराली पुलिस ने घर से लापता महिला को त्वरित कार्रवाई करते हुए देहरादून से सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 13 जुलाई को महिला की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश, पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार खोजबीन की। 29 जुलाई को महिला देहरादून से बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए परिजनों के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
