अगस्त अंत तक शुरू होगा बद्रीनाथ का 45 बेड अस्पताल


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन 45 शैय्यायुक्त आधुनिक अस्पताल की समीक्षा करते हुए अगस्त माह के अंत तक इसका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। लगभग 25.10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अस्पताल 96 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसमें आपातकालीन वार्ड, ओपीडी, प्रयोगशाला, एक्स-रे, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, आइसोलेशन कक्ष तथा पुरुष-महिला वार्ड सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य, चिकित्सा उपकरणों की स्थापना, विद्युत, जलापूर्ति और फर्नीचर संबंधी सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल शीघ्र आमजन को समर्पित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!