100 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

हरिद्वार/लक्सर। हरिद्वार पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र से 100 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुन्तियाज उर्फ छोटा (21) निवासी सुल्तानपुर, लक्सर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल, ट्रामाडोल एचसीएल और एसिटामिनोफेन युक्त 100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जा रही थी।
