विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली


हरिद्वार। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता रैली में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। छात्रों ने बैनर, पोस्टर और जागरूकता नारों के साथ भेल नगर क्षेत्र में रैली निकालकर मानव तस्करी के दुष्परिणामों, बच्चों की सुरक्षा और मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने कहा कि मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!