कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पुलिस बल को किया ब्रीफ


देहरादून। 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र ऋषिकेश में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के नेतृत्व में देहरादून, टिहरी और पौड़ी में तैनात पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसपी देहरादून, एसएसपी पौड़ी और एसएसपी टिहरी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी दुकानदारों का सत्यापन और तीनों जनपदों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान लागू करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं सांप्रदायिक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी विवाद की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को बरसात के मौसम को देखते हुए सतर्क रहते हुए पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!